{"_id":"af64339f7e94ae177ed734bcfa1dec51","slug":"avagdh-third-day-open-market-saw-bustling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन अवागढ़ के खुले बाजार, दिखी चहल पहल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरे दिन अवागढ़ के खुले बाजार, दिखी चहल पहल
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 31 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये के लेनदेन को लेकर हुई बवाल के बाद रविवार को तीसरे दिन कस्बा के बाजार खुले। इस दौरान जहां चहल पहल दिखाई दी, वहीं दोनों ही व्यापारियों की दुकानें बंद रहीं। पुलिस फोर्स तैनात रहा। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करने वाले योगेश सिंह, ट्रांसपोर्टर विनोद कांत के बीच हुए झगड़े के बाद शुक्रवार शाम बाजार बंद हो गए थे जो शनिवार को भी नहीं खुले। इससे लोगों को खासी परेशान हुई। रविवार की सुबह बाजार खुल गया, लोगों ने भी खरीदारी की। वहीं दोनों ही व्यापारियों की दुकानें बंद रहीं। एसडीएम जलेसर संदीप गुप्ता स्थिति पर नजर रखे हैं, वहीं पुलिस-पीएसी तैनात है।
दूसरी ओर दोपहर को गोपाल जी मंदिर में जिला व तहसील के व्यापारी नेता एकत्रित हुए और बैठक की। वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष के साथ क्षत्रिय समाज के तहसील उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल सिंह राजू ने बैठक में पहुंचकर दोनों ही व्यापारियों के बीच समझौता कराने की बात कही। कहा कि दोनों के बीच हुए विवाद को शीघ्र निपटा दिया जाएगा। इस मौके पर दिनेश वाष्र्णेय, अतुल राठी, अशोक गुप्ता, गोपाल गुप्ता, संजय मिश्रा आदि मौजूद थे।