फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रिटायर्ड फौजी को लूटकर भाग रहे बदमाश की हादसे में मौत

रिटायर्ड फौजी को लूटकर भाग रहे बदमाश की हादसे में मौत

Sun, 24 Feb 2019 10:35 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी को लूटकर भाग रहे बदमाश की हादसे में मौत
एटा जलेसर। बाजार कर घर जा रहे रिटायर्ड फौजी से बदमाशों ने बाइक और नकदी लूट ली। भागते समय बदमाशों की बाइक एक बुग्गी से टकरा गई। इससे एक बदमाश की मौके पर मौत हो गई। रिटायर्ड फौजी ने मृतक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलिदारपुर निवासी रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह किसी काम से बाजार आया था। वह अपने घर जा रहा था कि तभी रास्ते में तीन बदमाशों ने उसे रोक कर मारपीट करते हुए बाइक और 1900 रुपये लूट लिए। वह लूटी हुई बाइक लेकर जलेसर की ओर भाग रहे थे कि तभी अवागढ़ जलेसर फाटक स्थित सब्जी मंडी के पास उनकी बाइक एक बुग्गी से टकरा गई। इसमें मकसूदपुर निवासी असरफ पुत्र बराकत अली गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जबकि उसके अन्य दोनों साथी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने उसे सीएचसी जलेसर में भर्ती कराया। यहां से उसे गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए मृतक असरफ के नाम मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने मृतक के दो साथियों को भी हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से अगर कोई तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed