Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman's body found outside house in Bahlolpur; murder alleged

Bulandshahar News: बहलोलपुर में घर के बाहर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found outside house in Bahlolpur; murder alleged
छतारी के गांव बहलोलपुर निवासी मृतका रामवती के घर के बाहर मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : 1
छतारी। थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में घर के बाहर महिला का संदिग्ध परिस्थितियों शव पड़ा मिला। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार के दौरान गले पर निशान देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेजा। बहलोलपुर गांव निवासी राजुल ने बताया कि वह तीन भाई हैं। वह अपने परिवार के साथ अलग घर में रहते हैं। उनसे छोटे भाई अशोक अलग घर में रहते हैं। उनके साथ उनकी मां रामवती (56) भी रहती थीं। सबसे छोटा भाई विनीत बेंगलूरू में नौकरी करता है। रोजाना की तरह पीड़ित राजुल और अशोक मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे राजुल की बेटी रीना घर के बाहर खेल रही थी। उसने देखा कि दादी रामवती घर के बाहर सीढ़ियों पर बेसुध अवस्था में पड़ी हैं।
रीना ने आवाज लगाई तो दादी ने कोई जवाब नहीं दिया। उसने इसकी जानकारी अपनी मां व अन्य परिजनों को दी। सूचना पर राजुल व अशाेक भी पहुंच गए। राजुल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब अंतिम संस्कार की क्रिया की जा रही थी। महिलाओं ने मां के गले पर निशान देखे। इसकी जानकारी राजुल को दी। राजुल ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और मां की हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed