{"_id":"6aecd9768af253a30f044efd","slug":"after-colliding-with-a-bolero-the-fleeing-tractor-driver-overturned-the-vehicle-into-a-ditch-a-laborer-died-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-165872-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बोलेरो से टक्कर के बाद भागा चालक ट्रैक्टर लेकर खंती में पलटा, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बोलेरो से टक्कर के बाद भागा चालक ट्रैक्टर लेकर खंती में पलटा, मजदूर की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-46-अनुज। स्रोत: परिजन
- फोटो : 1
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र में रावतपुर बड़ी नहर के पास बोलेरो से टक्कर के बाद भाग रहा चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और खंती में पलट गया। हादसे में ट्राली पर सवार मजदूर उछलकर पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जोनिहा चौकी क्षेत्र के खांडे़देवरे गांव निवासी अनुज पासवान (25) मजदूरी करता था। बुधवार देर रात वह गांव के कल्लू के साथ हसनापुर निवासी शशांक बाजपेई उर्फ बड़कू के ट्रैक्टर-ट्राली से धान उतारकर बिंदकी मंडी से लौट रहा था।
रावतपुर बड़ी नहर के पास ट्रैक्टर की बोलेरो से साइड टक्कर हो गई। टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया तो बोलेरो सवारों ने उसका पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण कल्लू रावतपुर-हसनापुर मोड़ के पास उतर गया। कुछ दूर आगे हसनापुर मार्ग पर ट्रैक्टर का पहिया खांचे में फंस गया। इससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इस दौरान अनुज ट्राली से उछलकर पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।
कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी में ट्रैक्टर चालक के नशे में होने की बात सामने आई है।

फाइल फोटो-46-अनुज। स्रोत: परिजन- फोटो : 1