फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   1093 bottles of liquor recovered by police

पुलिस ने बरामद की 1093 पेटी शराब

Thu, 25 May 2017 12:28 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 25 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
1093 bottles of liquor recovered by police
पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब - फोटो : amar ujala
    
विज्ञापन

जिले की पटियाली और कासगंज पुलिस ने मंगलवार की रात ट्रकों में लाई गई गैरप्रांत की अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। शराब की तस्करी में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि छह लोग भाग निकले। पुलिस ने ट्रक, कैंटर, तीन कार, एक बाइक और 59 हजार रुपये बरामद किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी जा रही है।     
पटियाली पुलिस की कार्रवाई के संबंध में सीओ जगतराम जोशी ने बताया कि क्षेत्र के गांव ककरैट में शराब तस्कर अमित के घर के नजदीक एक ट्रक में अवैध शराब के होने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी विनोद चाहर, सिढ़पुरा के थाना प्रभारी पहलवान सिंह एवं एसओजी के प्रभारी महेश चौधरी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक के अलावा दो कार में भी शराब की पेटियां मिलीं। ट्रक में 997 दोनों कारों में 35 पेटी शराब थी। मौके से पुलिस ने नन्हें पुत्र श्रीपाल, दीपक पुत्र भीकम निवासी विजय नगर थाना सिकंदरपुर वैश्य को पकड़ा है। इनके पास से एक तमंचा, कारतूस और पल्सर बाइक भी मिली है। बताया गया कि ककरैट में शराब तस्करी का कार्य अमित और धर्मेंद्र कराते हैं। दोनों फरार हैं। इसके अलावा महेंद्र, टीकाराम, छोटे एवं नरायन सिंह भी भाग निकले।     
विज्ञापन

वहीं कासगंज कोतवाली ने चाड़ी रोड से कैंटर और कार से 61 पेटी शराब बरामद की। सीओ शैलेंद्र लाल ने बताया कि 59050 रुपये की नकदी भी मिली है। पुलिस ने मौके से धर्मेंद्र कुमार निवासी दोबिला जनपद अलीगढ़, गिरंद सिंह निवासी नगला रोशन अलीगढ़, शालू निवासी नगला केहर, बृजेश कुमार निवासी दारिदपुर एटा, देवेश कुमार निवासी भूपालपुर एटा, रामपाल निवासी गंगी एटा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब माफियाओं की संपत्ति की होगी जांच      
 पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अवैध शराब का कारेाबार करने वाले बेनकाब किए जाएंगे। जो मुख्य आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी को टीम लगाई गई है। उनकी संपत्ति की जांच भी कराई जाएगी।      


पहले भी हो चुकी हैं बड़ी बरामदगी      
 जिला आबकारी अधिकारी एमसी गौतम का कहना है कि जिले में शराब के तस्कर सक्रिय हैं, पहले भी बड़ी बरामदगी हुई है। इस गांव के पास से पहले भी ढाई सौ पेटियां बरामद हुईं थी। पिछले एक वर्ष में 14056  लीटर अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है। कुल 699 मामले दर्ज कराए गए हैं।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed