ेएटा। सराफ की दुकान से सोना, चांदी सहित नगदी को शटर काटकर चोर ले जाने में कामयाब रहे। दुकान मालिक को तब पता चला जब मकान मालिक की ओर से चोरी होने की खबर दी गई। उसने दुकान पर पहुंचा तो लाखों रुपये का सामान पार था। तहरीर देकर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना मारहरा के गांव गोकुनी निवासी विजय कुमार पुत्र रामदुलारे कस्बा स्थित पिदौरा अड्डा कल्याणी डिग्री कालेज के पास राधा ज्वैलर्स के नाम से सराफ की दुकान करते हैं। सराफ विजय कुमार मंगलवार की शाम को दुकान बंद करके गए थे। आधी रात के बाद दुकान का शटर काटकर चोर घुस गए और उसमें रखा 30 ग्राम सोना, चार किलोग्राम चांदी और 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह मकान मालिक की बेटी ने वारदात होने की खबर दी, तो मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कस्बा में सराफ की दुकान का शटर काटकर की गई चोरी से व्यवसायी दहशत में हैं और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।