फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime, rap

वारदात सनसनीखेज, रिपोर्ट दर्ज की हल्की

Wed, 23 Oct 2019 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
crime, rap
एटा। मंगलवार शाम को जीटी रोड पर किशोरी को अगवा कर गैंगरेप के प्रयास के मामले में पुलसिया सुस्ती बरकरार है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोरम पूरा कर लिया। जबकि पीड़िता का भाई दुष्कर्म का आरोप लगा रहा है। हालांकि पीड़िता के डॉक्टरी परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हाईवे पर हुई सनसनीखेज वारदात सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस किशोरी के बयान और साक्ष्यों के आधार पर जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली नगर स्थित मंडी समिति के पास मंगलवार शाम 6:30 बजे भाई की बाइक पर मां के साथ जा रही किशोरी को पांच लोगों द्वारा गिराकर खींच ले जाने का आरोप लगाया गया था। किशोरी झाड़ियों में बेहोशी की हालत में बरामद की गई। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां पर रात में किशोरी को होश आया। किशोरी के भाई का आरोप है कि थाना बागवाला के गांव कासौंन निजामपुर निवासी संजय पुत्र रामदीन, अमन और सौरभ पुत्रगण रामनरेश दो अन्य लोग बाइकों से आए और आगे-पीछे बाइक लगाकर गिरा लिया। इसके बाद बहन को जबरन झाड़ियों में खींच ले गए और सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जाहिर की। लेकिन देर रात पीड़ित किशोरी के भाई की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में दुष्कर्म का कोई जिक्र नहीं किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोरम पूरा कर लिया। पुलिस मामले को आपसी रंजिश का मानते हुए ही पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। बुधवार को पीड़िता के मेडिकल में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

बार-बार बदले जा रहे हैं बयान
पीड़ित किशोरी का भाई पुलिस पर भी कई आरोप लगा रहा है। इसके साथ ही बार-बार बयान बदलने से मामला संदिग्ध होता जा रहा है। लेकिन पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं उनके खिलाफ पूर्व में भी दुष्कर्म के आरोप लगाए जाने का मामला भी सामने आया है। इतना ही नहीं दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा भी हो चुका है। लेकिन मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट
धारा 354 बी- निर्वस्त्र कर देना।
धारा 341- जबरन रास्ता रोकना।
धारा 323- गाली गलौज और मारपीट।
धारा 147- पांच से अधिक लोग।
मंडी समिति के पास किशोरी को खींचकर ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म करने की बात परिजनों की ओर से कही जा रही थी। किशोरी के भाई की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डाक्टरी परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
संजय कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed