{"_id":"5f6b8cc68ebc3e73ab595227","slug":"crime-news-crime-capital-etah-robbers-city-firozabad-etah-news-agr4606043143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ल्स कंपनी में निवेश की गई रकम न लौटाने पर छीनी थी बुलेरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ल्स कंपनी में निवेश की गई रकम न लौटाने पर छीनी थी बुलेरो
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में मंगलवार देरशाम बाइक सवार बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर बोलेरो और नकदी लूटने की सूचना झूठी थी। पर्ल्स कंपनी में निवेश की गई रकम को वापस नहीं करने पर आरोपी बोलेरो छीनकर ले गए थी। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच की तो मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपियों से पीड़ित को बोलेरो वापस करा दी।
फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र के गांव करारा निवासी रोजगार सेवक योगेश कुमार पुत्र निरंजन सिंह ने मंगलवार शाम डायल 112 पर सूचना दी कि दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने थाना अवागढ़ मुस्तफाबाद रोड स्थित महेंद्र सिंह भट्ठे के पास हथियारों के दम पर उससे बोलेरो, 98 हजार रुपये, मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज लूट लिए हैं। योगेश ने पुलिस को बताया था कि उसने एक बदमाश की पहचान शामदार निवासी खेड़िया थाना एका जिला फिरोजाबाद के रूप में की है।
इस पर पुलिस ने शामदार से संपर्क किया तो उसने बताया कि योगेश ने उससे पर्ल्स कंपनी में 48 हजार रुपये निवेश कराया था। इस रकम को वह काफी लंबे समय से मांग रहा है लेकिन वह पैसे नहीं दे रहा है। योगेश कोर्ट में केस चलने की बात कहकर रकम लौटाने की बात टाल जाता था। इस कारण उसने योगेश से बोलेरो छीनी थी। पुलिस ने शामदार से रोजगार सेवक योगेश को उसकी गाड़ी वापस करा दी।
विज्ञापन
बदमाशों द्वारा बोलेरो सहित नकदी लूटने की खबर डायल 112 पर दी गई थी। जांच में मामला झूठा निकला। पर्ल्स कंपनी में 48 हजार रुपये निवेश किए गए थे। इसकी वापसी नहीं होने पर दो लोगों में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर चला गया। बोलेरो वापस कर दी गई है। -सुनील कुमार सिंह, एसएसपी