फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

पीएसी की फायरिंग रेंज से निकली गोली से बालिका घायल, रेफर

Tue, 05 Jan 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल बच्ची । - फोटो : ETAH
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बिजौरी में चार वर्षीय बालिका को पीएसी की फायरिंग रेंज से निकली गोली लग गई। गोली लगने से घायल बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया है। मंगलवार को अलीगढ़ पीएसी के रिक्रूट अभ्यास कर रहे थे तभी गोली लग गई।
विज्ञापन

गांव बिजौरी निवासी जितेंद्र कुमार की चार वर्षीय बेटी पलक घर के बाहर खेल रही थी तभी उसके पैर में गोली लग गई। गोली लगने से घायल बालिका चीखी-चिल्लाई तब परिजनों को जानकारी हो सकी। इसके बाद पूरे गांव में बालिका को गोली लगने की बात फैल गई। लोगों को समझते देर नहीं लगी कि गोली पीएसी की फायरिंग रेंज से निकल कर आई है। परिजन घायल बालिका को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। मंगलवार को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के रिक्रूट फायरिंग रेंज में अभ्यास कर रहे थे तभी किसी जवान का नियंत्रण बिगड़ने से गोली बट से ऊपर निकल गई और बालिका घायल हो गई।
विज्ञापन

बालिका के ताऊ रामदेव ने बताया है कि गांव में पीएसी फायरिंग रेंज से रोज ही गोलियां आकर गांव में गिरती हैं। इसकी शिकायत निवर्तमान प्रधान से भी की गई है, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। वहीं पूर्व प्रधान और भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विनोद कुमार सिंह का कहना है कि फायरिंग रेंज से गोलियां आने का सिलसिला काफी समय से जारी है, इसकी शिकायत करते उससे पहले ही बालिका को गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed