फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

मथुरा के संत की कार से 7.5 लाख रुपये निकाल ले गए

Sat, 04 Jul 2020 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
crime
एटा। मथुरा के एक संत अपनी निजी कार से एटा होकर गुजर रहे थे, लघुशंका के लिए रुके तभी कार में पहले से सवार दो शिष्य लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। संत काफी समय तक शिष्यों का इंतजार करते रहे, फोन पर कॉल किया तो कोई उत्तर नहीं मिला। वारदात जून माह के दूसरे सप्ताह की बताई जा रही है। संत ने दोनों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मथुरा में नेशनल हाईवे स्थित जीएलए यूनिवर्सिटी के पास सीताराम संत सेवा गोशाला आश्रम है। यहां के महंत रामभरोसे महाराज का आरोप है कि 13 जून 2020 को अपने शिष्य जयपाल सिंह पुत्र निरोती सिंह निवासी जुलेंधी थाना गोवर्धन, जिला मथुरा के साथ निजी कार से एटा होते हुए शिकोहाबाद जा रहे थे। गोशाला में ही कार्यरत एक बच्चा बाबा और एक साधू भी कार में सवार हो गए। कार को जयपाल सिंह ही चला रहा था, एटा मुख्यालय आने पर जयपाल को लघुशंका हुई तो जीटी रोड स्थित खेमका पंप के पास कार को रोक लिया गया। आरोप है कि यहां पर जयपाल पानी लेने चला गया और वह खुद लघुशंका के लिए चले गए। तभी बच्चा बाबा और साधू कार में रखे सात लाख 50 हजार रुपये लेकर भाग गए।
विज्ञापन

साधू के मोबाइल फोन पर कॉल किया तो नोटरीचेबिल बताने लगा। इसके बाद काफी तलाश किया लेकिन दोनों आरोपियों का कोई पता नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया है कि संत की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों को जोड़कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed