फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

विवाद के चलते गोली चलाई, किशोरी घायल

Mon, 11 May 2020 09:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
crime
सिढ़पुरा। क्षेत्र के ग्राम रजमऊ में दो पक्षों में जमीन के विवाद में कहासुनी हो गई। जिसमें एक पक्ष की ओर से चलाई गई गोली में किशोरी घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम रजमऊ निवासी आनंद कुमार का अपने चचेरे भाई संजू से जमीन का विवाद चल रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों में रंजिश रहती है। रविवार को आई आंधी में पेड़ से गिरे आम बीनने के लिए आंनद की पुत्री लवली गई हुई थी। तभी वहां संजू भी पहुंच गया और लवली से कहासुनी हो गई। सोमवार की सुबह फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

संजू ने आनंद कुमार पर गोली चला दी। गोली आंनद को न लगकर उनकी पुत्री लवली के हाथ में लगने से वह घायल हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने लवली को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपी वारदात के बाद से फरार है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed