फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

नकली गुटखा बनाने का जखीरा बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Wed, 22 Apr 2020 09:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
crime
शहर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई में पकड़ा नकली गुटखा - फोटो : ETAH
एटा। वैश्विक महामारी को लेकर किए गए लॉकडाउन के चलते गुटखा की मांग बढ़ गई है। इसका फायदा उठाने के लिए नकली गुटखा तैयार कर सप्लाई की जा रही थी। पुलिस को खबर मिली तो बुधवार की शाम चार बजे छापा मारकर नकली गुटखा बनाने का जखीरा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अमर वर्मा पुत्र रामकिशन अपने घर पर नकली गुटखा बनाने का काम कर रहा था। बुधवार की शाम पुलिस को खबर मिली तो सीओ सिटी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक एके सिंह, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन कटियार के साथ भारी पुलिस बल द्वारा छापा मारा गया। पुलिस ने इस दौरान मकान से लाखों रुपये का कच्चा माल, नकली गुटखा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इसमें राजश्री, गोल्ड मोहर, तानसेन, विमल और तुलसी के लाखों की संख्या में पाउच मिले। कई बोरियों में पिसी हुई सुपारी, तंबाकू और रेपरों के बंडल मिले हैं। इनसे नकली गुटखा तैयार किया जाता था। लॉकडाउन में बाहर से गुटखा की सप्लाई बंद हो चुकी है, ऐसे में यहां से जिले में नकली गुटखा सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने अमर वर्मा के साथ ही पवन गुप्ता पुत्र वीरेंद्र कुमार गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की गाड़ियों को देखकर गुटखा बनाने के काम में जुटे अन्य लोग भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर के मोहल्ला नई बस्ती में नकली गुटखा बनाने की जानकारी मिली थी, शाम को छापा मारा गया तो भारी मात्रा में नकली गुटखा बनाने का कच्चा माल बरामद हुआ है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके द्वारा लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए नकली गुटखा जिले में सप्लाई किया जा रहा था। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - राज कुमार सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed