फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

अलीगढ़ दंगे का मुख्य आरोपी विनय वार्ष्णेय एटा जेल में शिफ्ट

Fri, 13 Mar 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime
एटा। अलीगढ़ में हुए दंगे के मुख्य आरोपी भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री विनय वार्ष्णेय को देर रात पुलिस ने एटा जेल में शिफ्ट कर दिया, यहां उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। वहीं कोरोना वायरस के चलते विनय को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। शुक्रवार को उनसे यहां कोई मिलने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय पर 23 फरवरी को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर ऊपरकोट पर धरना दे रहीं महिलाओं को पुलिस द्वारा जबरन उठाए जाने के बाद दंगा भड़क गया था। इसमें दोनों पक्षों की ओर से पथराव और फायरिंग की गई थी। आरोप है कि विनय वार्ष्णेय ने भी इस दौरान फायरिंग की, जिसमें तारिक नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं बृहस्पतिवार को उनके परिजनों को तीस लाख रुपये का चेक दिया गया था।
विज्ञापन

बाबरी मंडी निवासी दिनेश वार्ष्णेय के पुत्र विनय वार्ष्णेय भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज शर्मा के साथ महामंत्री रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी का भाजपा और हिंदू संगठनों ने विरोध किया। लेकिन मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के चलते विनय को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। वहां सुरक्षा के दृष्टिगत महफूज न पाते हुए एटा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार में दो शिफ्ट सुबह 11 और दोपहर एक बजे की मिलाई के दौरान विनय से मिलने कोई नेता और परिजन नहीं पहुंचा। जिला कारागार अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि कारागार में किसी भी बंदी को अलग से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है, विनय को सामान्य बंदियों के साथ ही रखा गया है। फिलहाल उन्हें दस दिन तक कोरोना वायरस के चलते जेल में अलग रखा गया है, समयावधि पूरी होने पर उन्हें सामान्य बंदियों के साथ शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed