फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

कुल्हाड़ी से हमलाकर किया घायल, फायरिंग

Tue, 29 Oct 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
एटा। दीपावली की रंगत में जमकर खूनी संघर्ष हुए। कहीं कुल्हाड़ी से हमले किए गए तो कहीं फायरिंग से दहशत फैलाई गई। कुल्हाड़ी के हमले से एक युवक घायल हुआ है जबकि घर में घुसकर मारपीट के बाद फायरिंग करने की भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जबकि दीपावली से एक पहले ईसेपुर में मारी गई गोली प्रकरण में चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के गांव नगला मोहन में दीपावली पर जमकर खूनी संघर्ष हुआ, इसमें मामले में रोहिताश पुत्र रामनिवास ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनका आरोप है कि गांव के ही श्रीपाल पुत्र मुंशीलाल सहित चार लोग घर में घुस आए और कुल्हाड़ी से प्रहार कर परिजनों को घायल कर दिया। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई। वहीं थाना जलेसर में रुद्रपाल पुत्र जुगेंद्रपाल निवासी रेजुआ ने गांव के ही धर्मेंद्र पुत्र भजन लाल सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि घर में घुसकर गालीगलौज की गई। जब विरोध किया गया तो मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद फायरिंग की गई। दीपावली के दिन घर के सामने से गांव नगला नारायण थना मिरहची निवासी सतेंद्र को हत्या करने के इरादे से खींच कर ले जाने वालों के खिलाफ फूल सिंह पुत्र मान सिंह ने महेंद्र पुत्र चुन्नी लाल सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दीपावली से एक दिन पहले थाना बागवाला के गांव ईसेपुर में वृद्ध दुर्गपाल को शौच जाते समय गोली मार दी गई थी। इस मामले में घायल के बेटा सतेंद्र सिंह की ओर से गांव के ही शैलेंद्र पुत्र सूरजपाल सहित चार पर हत्या करने के इरादे से गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed