{"_id":"65073633c37b4711a60062c8","slug":"cricket-lovers-celebrate-historic-win-in-asia-cup-etah-news-c-163-1-sagr1016-5481-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एशिया कप में एतिहासिक जीत पर झूमे क्रिकेट प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एशिया कप में एतिहासिक जीत पर झूमे क्रिकेट प्रेमी
Sun, 17 Sep 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
एटा/निधौली कलां। एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका पर भारत ने एतिहासिक जीत दर्ज की तो क्रिकेट प्रेमी खुशी और उत्साह से झूम उठे। अपने-अपने अंदाज में लोगों ने खुशी का इजहार कर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को पहले तो भारतीय गेंदबाजों ने महज 50 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके साथ ही भारत की जीत पक्की हो गई थी। वहीं 6.1 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य प्राप्त होने पर क्रिकेट प्रेमियों की खुशी और बढ़ गई। मैच जीतते ही लोगों ने घरों में एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। वहीं घरों से बाहर निकल आए और पटाखे चलाकर खुशी मनाई।
-- -- -- -- -- -
भारतीय टीम ने जिस प्रकार से पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप पर कब्जा किया है। वह वाकई काबिले तारीफ है। युवा खिलाड़ियों की बदौलत ऐसा हो सका। -अमन कुमार, खिलाड़ी
विज्ञापन
फाइनल में जिस प्रकार से मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसकी बदौलत भारत ने श्रीलंका को करारी शिकस्त दी। सिराज युवा गेंदबाजों के लिए आदर्श बन गए हैं। -अश्वनी यादव, खिलाड़ी
-- -- -- -- -- -
रोहित शर्मा की कप्तानी बहुत अच्छी रही। जिस प्रकार से एशिया कप पर कब्जा किया है, उसके लिए पूरी टीम को बधाई। उम्मीद है विश्व कप में भी टीम ऐसा ही प्रदर्शन करेगी। - बिजेंद्र कुमार छोटे, खिलाड़ी
-- -- -- -- --
भारतीय टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। एशिया कप जीतने के बाद अब अगला लक्ष्य विश्व कप है। ऐसे में पूरी टीम के युवा खिलाड़ियों को मेहनत के साथ खेलना होगा। -अखिल दीक्षित, क्रिकेट कोच