फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   CPM protested against inflation

Etah News: महंगाई के विरोध में माकपा ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Mar 2023 05:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 14 Mar 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
CPM protested against inflation
एटा। महंगाई के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। रसोई गैस व बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध जताया। एटा शाखा मंत्री राजाराम यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली दरों में 23 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव नियामक आयोग ने स्वीकार कर लिया है। राज्य में बिजली पहले से ही अन्य राज्यों की अपेक्षा महंगी है। इस प्रस्ताव के लागू होने के बाद आम लोगों के लिए समस्या खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञान सिंह बघेल ने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर के दाम बहुत ज्यादा कर दिए गए हैं। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों को आम आदमी, गरीब, किसानों, मजदूरों की कोई परवाह नहीं है। पहले से ही खाने-पीने की वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर महंगा कर दिया है। अब बिजली तथा रसोई गैस में मूल्यवृद्धि से जीवन कष्टमय कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम की अनुपस्थिति में पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को रद्द करने, रसोई गैस के दामों को कम करने और खाने-पीने की वस्तुओं से जीएसटी हटाने की मांग रखी। राजवीर सिंह, यतेंद्र कुमार बघेल, मोहम्मद फईम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed