{"_id":"6545328efbeb6f7ef70ea586","slug":"cows-are-drinking-dirty-water-workers-are-shocked-to-see-algae-in-the-sump-etah-news-c-163-1-sagr1016-7850-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गोवंश पी रहे गंदा पानी, हौदी में जमी काई देख बिफरे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गोवंश पी रहे गंदा पानी, हौदी में जमी काई देख बिफरे कार्यकर्ता
Fri, 03 Nov 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलेसर देहात की निधौली रोड स्थित वृहद गोशाला में गोवंशों की स्थिति खराब है। हौदी में काई जमी है और गोवंश इसमें से गंदा पानी पी रहे हैं। सफाई की स्थिति भी दयनीय है। शुक्रवार को वहां पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस स्थिति पर हंगामा करते हुए सुधार की चेतावनी दी।
शुक्रवार दोपहर बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश गुप्ता व नगर संयोजक कौशल गोयल कार्यकर्ताओं सहित गोशाला पहुंचे। बताया कि यहां कई गोवंश मरणासन्न हालत में थे। हौदी से काई जमा गंदा पानी पीने को मजबूर थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील व जिला स्तरीय अधिकारियों को गोशाला की स्थिति की जानकारी दी। सचिव व प्रधान से फोन पर वार्ता कर व्यवस्थाओं में सुधार किए जाने की चेतावनी दी।
नगर संयोजक ने बताया कि जब हम लोग गोशाला पहुंचे तो पशुओं के लिए स्वच्छ पानी तथा हरे चारे की व्यवस्था नहीं थी। गोशाला में गंदगी का साम्राज्य था। प्रधान द्वारा सप्ताह में एक बार सफाई कराई जाती है। देखरेख के लिए मात्र एक ही कर्मचारी कार्यरत है। प्रधान शीलेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन के अंदर गोशाला की व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाएगा। साथ ही पानी की हौदी को खाली कराकर चूने से सफाई कर साफ पानी भरवाया जाएगा। जिला प्रमुख लकी मल्होत्रा, प्रांशु कुशवाह, गोरक्षा प्रमुख रवि ठाकुर, विक्की ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।