{"_id":"60cc94118ebc3e330a1c4a11","slug":"cousins-opened-fire-on-domestic-division-etah-news-agr4962419132","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू बंटवारे को लेकर चचेरे भाइयों ने चलाईं गोलियां, भाई-बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू बंटवारे को लेकर चचेरे भाइयों ने चलाईं गोलियां, भाई-बहन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला भूड़ में घरेलू बंटवारे को लेकर चचेरे भाइयों ने गोलियां चला दीं। गोली लगने से भाई-बहन घायल हो गए। भाई को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। जबकि लाठी-डंडों की चोट से उसकी मां को भी चोटें आई हैं।
बृहस्पतिवार देर शाम एक प्लॉट के बंटवारे को लेकर नगला भूड़ निवासी रवेंद्र और जितेंद्र ने गोलियां चला दीं। एक गोली चचेरे भाई राजकुमार (16) को लगी। वहीं छर्रा लगने से उसकी 12 वर्षीय बहन कविता भी घायल हो गई। लाठी-डंडों के हमले में इनकी मां रीना देवी के चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां राजकुमार की हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक उपचार से स्वास्थ्य लाभ मिल गया है और अब खतरे से बाहर बताया गया है। घायलों की मां रीना देवी ने बताया कि गांव में ही एक प्लॉट है। इस पर जेठ रहीसपाल और इनके पुत्र रवेंद्र व जितेंद्र जबरन कब्जा करना चाहते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम मिट्टी डालने लगे। इसका विरोध करने पर जानलेवा हमला कर गोलियां चला दीं। इससे पुत्र राजकुमार और बेटी कविता घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल के पिता की हादसे में हो चुकी है मौत
गोली लगने से घायल राजकुमार के पिता नौरंग सिंह की वर्ष 2019 में एक हादसे में मौत हो चुकी है। राजकुमार सबसे बड़ा भाई है। जबकि दो भाई और दो छोटी बहनों की परवरिश की जिम्मेदारी विधवा मां पर है। ऐसे में परिजनों की इस करतूत की चर्चाएं पूरे गांव में हो रही हैं।