फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Counters opened at Bagwala CHC, employees did not reach till 9 o'clock

Etah News: बागवाला सीएचसी पर काउंटर खुले, 9 बजे तक नहीं पहुंचे कर्मचारी

Sun, 19 May 2024 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 May 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Counters opened at Bagwala CHC, employees did not reach till 9 o'clock
एटा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सकों व कर्मियों का रवैया नहीं सुधर रहा है। शनिवार को बागवाला सीएचसी पर काउंटर तो खुल गए। लेकिन 9 बजे तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था। पैथोलॉजी लैब के गेट पर ताला लगा था। एमओआईसी (प्रभारी चिकित्साधिकारी) भी कक्ष से नदारद थीं। यह हाल अमर उजाला टीम को शनिवार को वहां देखने को मिला।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 8:40 पर बागवाला सीएचसी के दवा, पर्चा काउंटर खुले थे। अन्य चिकित्सकों के कमरे भी खुल गए थे। इसके अलावा इंजेक्शन रूम भी खुला था। लेकिन किसी भी कमरे में कोई कर्मचारी और चिकित्सक मौजूद नहीं था। एक कमरे में तीन कर्मचारी बैठे आपस में बातचीत कर रहे थे। जबकि सीएचसी के गेट पर एक दिव्यांग दवा लेने को आया था। सफाई कर्मचारी वहां सफाई कर रहे थे। पैथोलॉजी में ताला लगा था। इस पर किसी कर्मचारी ने कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान लैब टेक्नीशियन के न आने की चर्चा रही।
विज्ञापन



डेंगू वार्ड बनाने में निभाई औपचारिकता
बागवाला सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 बेड का डेंगू अस्पताल बनाया गया है। यहां तीन वार्ड में 6- 6 बेड पड़े हुए थे। इन पर मच्छरदानी लगाई गई थी, लेकिन औपचारिकता ही की गई थी। एक वार्ड में बेड पड़े थे, लेकिन उन पर मच्छरदानी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



10 बजे तक नहीं खुला जन आरोग्य मंदिर
शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के तहत पवांस पर स्थित जनआरोग्य मंदिर सुबह 10 बजे तक नहीं खुला था। इसके पास दो व्यक्ति मिले। उन्होंने बताया दवा लेने आए हैं, लेकिन यह अब तक खुला नहीं है।



9 बजे तक सीएचसी काउंटर पर कर्मचारी नहीं थे, मामला गंभीर है। जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. उमेश त्रिपाठी,सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed