फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   councilor and personnel will be rewarded by Municipal corporation

सभासद और कर्मियों को पालिका करेगी पुरस्कृत

Mon, 29 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 29 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
 भारतीय जनता पार्टी ने नगर में सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर के कई इलाकों की सफाई की गई। अभियान के दौरान लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने का आह्वान किया।
विज्ञापन



पालिका अध्यक्ष रूप किशोर कुशवाहा ने कहा कि नगर को साफ सुथरा रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। लोग पॉलीथिन का प्रयोग न करें। पालिका की गाड़ी आने से पहले कूड़े दान पर कूड़ा डालें। सभी सभासद अपने वार्ड की सफाई पर विशेष ध्यान दें। सभासद एवं सफाई कर्मी अभियान चलाकर अपने वार्ड को स्वच्छ बनाएं। निरीक्षण के दौरान जो वार्ड सबसे अधिक साफ सुथरे मिलेंगे उनके सभासद व कर्मी को पालिका पुरस्कृत करेगी।
विज्ञापन



नगर अध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी ने कहा कि पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को नई राह दिखाई है। अभियान के तहत सहावर गेट, विलराम गेट क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने सफाई की गई। इस दौरान डा. ज्ञान प्रकाश, राजवीर सिंह भल्ला, डा. खूब सिंह, सर्वेश दुबे, नेत्रपाल मंत्री, डीएस पाल, अमित राजपूत, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मनीषा गुप्ता, संजय कुशवाहा, शिवकुमार, भारद्वाज, पुनीत गौड़, जुगेद्र सिंह, शरद गुप्ता, राजू माहेश्वरी, धर्मेंद्र माहेश्वरी, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed