फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Council evaluation of answer sheets

परिषदीय उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

Sun, 27 Mar 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sun, 27 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Council evaluation of answer sheets
परिषदीय उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू - फोटो : अमर उजाला
परिषदीय कक्षाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। विभागीय निर्देश पर कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिकाएं न्याय पंचायत समन्वय केंद्र एवं कक्षा आठ की कापियां ब्लाक समन्वय केंद्रों पर जांची जा रही हैं।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 1.45 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन शुरू हो गया है। जिले में संचालित 1365 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा पांच में पंजीकृत 19713 छात्र-छात्राओं की विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं एनपीआरसी पर जांची जा रही हैं। शनिवार को दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से मूल्यांकन किया। वहीं 563 उच्च प्राथमिक विद्यालयोें में पंजीकृत कक्षा आठ के 8780 परीक्षार्थियों की कापियां ब्लाक संसाधन केंद्रों पर की जा रही हैं। सोमवार तक चलने वाले मूल्यांकन के बाद 29 व तीस मार्च को रिजल्ट तैयार किया जाएगा। वहीं 31 मार्च को विद्यालय स्तर पर परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed