फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Could not tie Rakhi on brother's wrist, died after falling from bike

Etah News: नहीं बांध सकी भाई की कलाई पर राखी, बाइक से गिरकर मौत

Mon, 19 Aug 2024 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 19 Aug 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Could not tie Rakhi on brother's wrist, died after falling from bike
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में गांव सलेमपुर के पास दो बाईकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर्व पर मायके आ रही थी लेकिन भाई को राखी नहीं बांध सकी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कन्हौली निवासी प्रेमपाल ने बताया कि वह बहन सरोज देवी (50) को बाइक से ससुराल गौसपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद से लेकर गांव लौट रहा था। बाइक जैसे ही सलेमपुर गांव के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसके चलते सरोज देवी नीचे गिरी और उनका सिर सड़क में जा टकराया।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उनको एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed