{"_id":"5e6bce928ebc3ea4b35a8473","slug":"corona-virus-etah-news-agr433699576","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: अस्थाई अस्पताल बनाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ: अस्थाई अस्पताल बनाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। प्रदेश में कोरोना वायरस के 11 मामलों की पुष्टि हो जाने के बाद जिले में एहतियातन सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी से निपटने के लिए अपनी व्यवस्थाएं बनाना शुरू कर दी है। वहीं जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को 22 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शासन से महामारी घोषित होते ही जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सभी अलर्ट पर आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम शुरू कर दिए हैं। विभाग ने 16 मार्च से प्रत्येक घर तक जागरूकता संबंधी दिशा निर्देश पहुंचाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यवस्था बनाई है। इसके उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग ने एक सर्विलांस टीम का गठन भी कर दिया है।
यह टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर विदेश से आने वाले व्यक्ति की जांच पड़ताल आदि करेगी। इसके साथ ही आपात स्थिति के लिए अस्थाई अस्पताल बनाने के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी है। शासन से मिले निर्देशों के तहत जिले के सभी माध्यमिक, उच्च शिक्षण संस्थान, तकनीकि एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों, बेसिक शिक्षा परिषद, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त आदि को 22 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन
बरतें सावधानी
- खाना खाने से पूर्व व बाद में धोएं हाथ।
- खांसते व छींकते समय रुमाल या कोई कपड़ा रखें मुंह पर।
- भीड़ की जगह जाने से करें परहेज
-विदेश से आने वाले व्यक्ति की दें सूचना
इन नंबरों का करें प्रयोग
- सीएमओ : 8005192672
-जिला अस्पताल सीएमएस : 6398277353
-सर्विलांस टीम डॉ. ललित : 8433257456
-जिलाधिकारी : 94544417516
-जिलाधिकारी कार्यालय : 05744 272000
-कैंप कार्यालय : 05744-272027
चार विभाग करेंगे स्वास्थ्य विभाग का सहयोग
नगर विकास विभाग निकायों में, पंचायती राज विभाग ग्राम पंचायतों में, बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों में हैंडबिल एवं पोस्टर के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम करेंगे। जबकि सूचना विभाग माध्यमिक एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में समुचित प्रचार प्रसार करेगा।
जांच के निशुल्क किए गए इंतजाम
बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी हो तो घबराएं नहीं। विभाग ने निशुल्क जांच एवं उपचार की व्यवस्था की है। -डा. प्रतिमा श्रीवास्तव सीएमओ
परीक्षाएं चलेगी यथावत
माध्यमिक, उच्च, तकनीक एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में होने वाली परीक्षाएं यथावत होती रहेंगी। आरएसएस राजपूत, जिला विद्यालय निरीक्षक
परीक्षा की तिथि बढ़ाई
परिषदीय विद्यालयों की 16 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं की तिथि बढ़ाकर 23 मार्च कर दी गई है। -अंजली अग्रवाल बीएसए