फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona vaccination

वैक्सीनेशन के आठ घंटे बाद दो महिला स्वास्थ्य कर्मियों की तबियत बिगड़ी

Sun, 17 Jan 2021 10:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
अस्पताल के वीवीआईपी कमरे मे भर्ती स्टाफ नर्स। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोरोना टीकाकरण कराने के बाद दो महिला स्वास्थ्यकर्मियों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, उसके परिजन सैफई रेफर की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी स्टाफ नर्स घर पर ही उपचार ले रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 36 वर्षीय मीना स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। मीना ने बताया उन्हें ब्लड प्रेशर की शिकायत है। शनिवार को जिला अस्पताल में कोरोना टीकाकरण कराने कराने से मना किया लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। टीकाकरण केआठ घंटे बाद उन्हें घबराहट होने लगी। तेज बुखार के साथ उल्टी, शरीर में दर्द व एक हाथ सुन्न हो गया। रात को घर पर रखी दवा खाई, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन

सुबह परिजन उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक डॉ. मुकेश परमार और डॉ. राहुल वार्ष्णेय द्वारा उनका उपचार शुरू किया गया। वहीं मीना के पति विराज का कहना है कि उपचार से कोई फायदा नहीं हुआ है। वह सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाना चाहते हैं, लेकिन रेफर नहीं किया जा रहा है। वह बिना रेफर स्लिप के ही सैफई ले जाएंगे। वहीं एक अन्य स्टाफ नर्स आरती को भी वैक्सीन लगवाने के बाद यही शिकायत हुई, फिलहाल वह घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मुझे भी कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। बुखार व दर्द की हल्की शिकायत हुई, लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं। बुखार आना इस बात का प्रमाण है कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।

डॉ. मुकेश परमार, चिकित्सक जिला अस्पताल
महिला स्वास्थ्यकर्मी को बुखार आने की शिकायत है। चिकित्सकों की टीम द्वारा उसका इलाज किया गया। उसकी हालत अब पहले से ठीक है, स्वास्थ्य टीम द्वारा उसको देखा जा रहा है। वहीं मैं खुद देखकर उसे आया हूं।
डॉ. अरविंद गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed