फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Corona: Target of 2200, check 800, not even arrangements at the bus stand

कोरोना : 2200 का लक्ष्य, 800 जांचें, बस स्टैंड पर इंतजाम तक नहीं

Sun, 01 Jan 2023 06:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Corona: Target of 2200, check 800, not even arrangements at the bus stand
एटा। विदेशों में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है, लेकिन बढ़ते खतरे के बीच जिले में लापरवाही बरती जा रही है। प्रतिदिन 2200 कोरोना की जांच के लक्ष्य के बीच बमुश्किल 800 लोगों की ही जांच की जा रही है। रोडवेज बस स्टैंड पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जांच की व्यवस्था ही नहीं की गई है।
विज्ञापन

कोरोना का जिले में अभी एक भी सक्रिय केस नहीं हैं, लेकिन बरती जा रही लापरवाही जिले के लोगों सहित स्वास्थ्य विभाग को भारी पड़ सकती है। पड़ोस के जनपद आगरा में कोरोना का केस आ चुका है। इसके बाद भी जिले में इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निर्देश हैं कि रोडवेज बस स्टैंड सहित रेलवे स्टेशनों पर कोरोना की जांच कराई जाए। इससे कि बाहर से आने वाले लोगों में संक्रमण की स्थिति पता लग सके, लेकिन जिले में दोनों ही स्थानों पर कोरोना की जांच नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जबकि बस के माध्यम से जिले में दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान प्रदेशों सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आते हैं। शासन से हर रोज 1200 आरटीपीसीआर व एक हजार एंटीजन किट से जांच कराने का लक्ष्य जिले को मिला है, लेकिन कुल 700 से 800 व्यक्तियों की ही प्रतिदिन जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति
कोरोना की जांच हो भी रही है तो इसके नाम पर खानापूर्ति ही की जा रही है। यहां सैंपलिंग कर रही टीम द्वारा सैंपलिंग स्टिक को जीभ पर सिर्फ छुलाया जा रहा है। गले तक डालकर नमूना नहीं लिया जा रहा। यही स्थिति नाक से सैंपल लेने की है। वहीं सैंपल ले रही टीमों द्वारा स्टिक को भी इधर-उधर डाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed