फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona fear

सड़क पर पड़े रहे पांच सौ रुपये के दो नोट, किसी ने छुआ तक नहीं

Tue, 21 Apr 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
corona fear
अरुणा नगर कॉलोनी में सड़क पर पड़े पांच सौ रुपये के दो नोटों को व्यपारियों की सूचना पर सैनिटाइज कर? - फोटो : ETAH
एटा। कोरोना वायरस का खौफ लोगों के दिल-ओ-दिमाग में छाया हुआ है। मंगलवार को सड़क पर पड़े पांच-पांच सौ रुपये के नोट लोग उठाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नोटों को सैनिटाइज कर उठाया और बाद में सरकारी खाते में जमा करा दिए।
विज्ञापन

जीटी रोड पर पॉश कॉलोनी अरुणा नगर में गंगा कंप्यूटर के सामने वाली सड़क पर सुबह करीब नौ बजे के वक्त पांच-पांच सौ रुपये के दो नोट लोगों ने पड़े देखे। गत दिनों सोशल मीडिया और टीवी पर जिस तरह की सूचनाएं प्रसारित हुईं कि किस तरह साजिश के तहत नोटों पर थूक और नाक लगाकर उन्हें चलन में लाया जा रहा, जिससे देश में कोरोना के संक्रमण में इजाफा हो।
विज्ञापन

यही कारण है कि एक रुपये का सिक्का तक सड़क पर छोड़ने वाले लोग पांच-पांच सौ रुपये के नोट देखकर भी उन्हें उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस के दो कांस्टेबलों ने सड़क पर पड़े नोटों पर पहले दोनों ओर से सैनिटाइजर का छिड़काव किया और उसके बाद उठाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा रही। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी ने लोगों से आह्वान किया कि यदि वह इस तरह के नोट कहीं पड़े देखें तो उन्हें उठाने का प्रयास करने के बजाए पुलिस को सूचना दें। यह किसी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है।

सरकारी खजाने में जमा करवा दिए गए हैं दोनों नोट
अरुणा नगर में सड़क पर 500 के दो नोट पड़े होने की सूचना पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। उन्होंने सैनिटाइज कर दो नोटों को सरकारी खजाने में जमा करवा दिया गया है।
-अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed