{"_id":"5f5fae668ebc3efba54a5f16","slug":"corona-etah-news-agr459297738","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में घूमते मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में घूमते मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला अस्पताल में सोमवार को डाक विभाग में तैनात एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद रिपोर्ट लेने पहुंच गया। कर्मचारी ने बताया कि पॉजीटिव आने पर जब उसने अधिकारी से छुट्टी मांगी तो उन्होंने पॉजिटिव आने की रिपोर्ट मांगी है। इसी कारण वह जिला अस्पताल आया है। संक्रमित कर्मचारी को खुलेआम घूमता देख स्वास्थ्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया।
जिला अस्पताल में सोमवार को कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट लेने आए एक मरीज ने बताया कि शनिवार को सकीट में कोरोना की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को पॉजिटिव आने की जानकारी दी गई। उसने बताया कि पॉजिटिव की सूचना अधिकारी को दी तो उन्होंने रिपोर्ट लेकर आने की बात कही लेकिन अस्पताल में कोई रिपोर्ट नहीं दे रहा है। वह सीएमओ कार्यालय से रिपोर्ट मिलने की बात कर्मचारी कह रहे हैं। उन्हें कोई दवा नहीं दी गई है।
पॉजिटिव मरीज के अस्पताल आने की जानकारी मिली। वहीं मरीज से संपर्क किया गया। जहां उसने अस्पताल में रिपोर्ट लेने आने की बात को स्वीकार किया है। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ. अरविंद गर्ग, सीएमओ
कर्मचारी द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। किसी कर्मचारी से कोई रिपोर्ट नहीं मांगी गई है। जो भी कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। उन्हें होम आइसोलेशन को कहा गया है।
एसके शर्मा, डाक अधीक्षक