{"_id":"5f5281ac8ebc3e54695d806e","slug":"corona-etah-news-agr4578488169","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Etah: 20 कोरोना पॉजिटिव मिले, मरीजों की संख्या बढ़कर 1026 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Etah: 20 कोरोना पॉजिटिव मिले, मरीजों की संख्या बढ़कर 1026 पहुंची
Sat, 05 Sep 2020 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:22 AM IST
सार
- पॉजिटिव मरीज- 1026
- स्वस्थ मरीज- 735
- जिले में मौत- 10
- सक्रिय केस- 281
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : AP
विस्तार
जिला अस्पताल के सीएमएस शुक्रवार को होम आइसोलेट हो गए। बृहस्पतिवार की शाम एंटीजन किट से की गई जांच रिपोर्ट संदिग्ध लगी। वह अपनी जांच दोबारा कराएंगे। वहीं शुक्रवार को जिले में 20 और कोरोना पॉजिटिव मिले। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1026 हो गई है।
जिला अस्पताल के सीएमएस ने बृहस्पतिवार की शाम एंटीजन किट से जांच कराई। जहां देर रात उनकी रिपोर्ट आई, लेकिन सीएमएस को रिपोर्ट संदिग्ध लगी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध रिपोर्ट के बावजूद वह होम आइसोलेट हो गए हैं, लेकिन शनिवार को वह दोबारा जांच कराएंगे। इसके साथ ही सकीट क्षेत्र के गांव घिरौंदी, आगरा रोड का गांव चमका, सीएमओ कंपाउंड निवासी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले।
साथ ही मंडी निवासी एक व्यक्ति सहित जेएलएन डिग्री कॉलेज के पास निवासी एक किशोरी व एक युवक कोरोना से ग्रसित पाए गए। इसके साथ ही तीन और व्यक्ति नोएडा से आई रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए। जबकि शुक्रवार को एंटीजन किट से हुई जांच में जैथरा के मोहल्ला नेहरु नगर निवासी एक युवक, जलेसर के प्यादपुर निवासी एक युवक व मिरहची निवासी अधेड़ पॉजिटिव आया। शहर के मोहल्ला शांति नगर में दो युवक, सुनहरी नगर निवासी दो युवक व फतेहुपर निवासी एक व्यक्ति सहित सदर तहसील के गांव पुरा निवासी एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। वहीं रैपिड रिस्पोंस टीम के सदस्य डॉ. रविंद्र चौहान के नेतृत्व में पुरा गांव में 140 संदिग्धों की जांच की गई।
विज्ञापन
जिले में जो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य टीम द्वारा कुछ मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अन्य मरीजों को भर्ती कराने की प्रक्रिया चल रही है। - डॉ. अरविंद गर्ग, सीएमओ।