फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

जिले में दस और निकले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 18 Aug 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। जिले में मंगलवार को नगर सहित मिरहची और निधौलीकलां में दस व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 645 हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के मोहल्ला कटरा में एंटीजन किट से जांच की गई। इस दौरान पीपल अड्डा निवासी दो , सिटी कोतवाली निवासी एक व आंनदपुरम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके साथ ही निधौलीकलां निवासी तीन व निधौली खुर्द निवासी एक तथा मिरहची निवासी दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य टीम द्वारा दो को चुरथरा कोविड अस्पताल व तीन को होम आइसोलेट किया गया। वहीं पांच अन्य से स्वास्थ्य टीम संपर्क कर रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि जिले में मंगलवार को एंटीजन किट से जांच के दौरान दस कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी से स्वास्थ्य टीम द्वारा संपर्क किया गया है। गाइडलाइन के अनुसार मरीजों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री कोरोना पॉजिटिव
जिले के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग की सोमवार को गाजियाबाद में कोरोना की जांच की गई, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। प्रभारी मंत्री पिछले माह एटा आए थे, यहां उन्होंने भाजपा कार्यालय पर मीटिंग के साथ ही जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर मिश्र हाल में जिला योजना की बैठक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed