फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

जवाहर तापीय परियोजना में कार्यरत साउथ कोरिया के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, शतक के नजदीक पहुंची संख्या

Wed, 24 Jun 2020 02:37 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
एटा में कोरोना से ग्रसित मरीजों का आंकड़ा सौ के पार पहुंच गया है। मंगलवार को जिले में नौ मरीजों को कोरोना की पुष्टि हुई। जहां तीन मरीज मलावन स्थिति जवाहर तापीय परियोजना में कार्यरत साउथ कोरिया के निवासी हैं, जबकि एक मरीज लखनऊ में भर्ती है।
विज्ञापन


वहीं शहर के मोहल्ला परशुराम नगर निवासी एक व्यक्ति कोरोना से ग्रसित निकला है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। मलावन में जवाहर तापीय विद्युत परियोजना का कार्य चल रहा है। जहां साउथ कोरिया की एक कंपनी काम कर रही है। बीते दिनों साउथ कोरिया निवासी एक कर्मचारी की पत्नी को कोरोना निकला था।
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा वहां कार्यरत कर्मचारियों के सैंपल कराए गए। मंगलवार की शाम अलीगढ़ से आई रिपोर्ट में साउथ कोरिया निवासी तीन व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं निधौलीकलां में बीते दिनों एक ज्वैलर्स कोरोना से ग्रसित निकला था, जिस पर स्वास्थ्य टीम द्वारा 43 लोगों को संदिग्ध मानते हुए उनका सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में एक महिला सहित एक युवक कोरोना से ग्रसित निकले हैं। जलेसर निवासी एक व्यक्ति का सेंपल 21 जून को जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया था। इस बीच युवक लखनऊ इलाज के लिए चला गया। जहां उसे भी कोरोना की पुष्टि हुई।

इसके साथ ही अलीगंज के मोहल्ला बालकिशन निवासी एक व्यक्ति भी कोरोना से ग्रसित निकला है। जैथरा निवासी एक व्यक्ति दिल्ली से वापस आया था। उसका सैंपल 21 जून को जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया। उसे भी मंगलवार को कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं शहर के मोहल्ला परशुराम नगर निवासी एक व्यक्ति की 22 जून को सैंपल किया गया था। वह भी मंगलवार को कोरोना ग्रसित निकला।

आठ लोग थे घर में ही क्वारंटीन
सीएमओ डॉ अजय अग्रवाल ने बताया जलेसर निवासी व्यक्ति बीमारी के चलते लखनऊ गया था। वहीं अन्य आठ संदिग्धों के सैंपल लेकर उन्हे घर में ही होम क्वांरटीन किया गया। जैसे ही आठ व्यक्ति पॉजिटिव आए तो स्वास्थ्य टीम उनके घर की ओर दौड़ पड़ी।

चुरथरा में कराया जाएगा भर्ती
सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया बागवाला स्थिति कोविड अस्पताल में 40 मरीज भर्ती हैं। इसके चलते चुरथरा कोविड अस्पताल को शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जो पॉजिटिव आए है। उन्हें चुरथरा सीएचसी पर भर्ती किया जा सकता है।

सैंपल के लिए बैठे रहे बुजुर्ग जिला अस्पताल में जलेसर से दो संदिग्ध जांच के लिए आए, मंगलवार को करीब दो घंटे तक वह लैब के बाहर बैठे रहे पर उनका सैंपल नहीं लिया जा सका। बाद में उनके सैंपल हुए। वहीं एक युवक सैंपल लेते समय अचानक घबराहट के चलते बीमार हो गया, उसे अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है।

मंगलवार को अलीगढ़ से आई रिपोर्ट में नौ को कोरोना की पुष्टि हुई है। जहां एक व्यक्ति लखनऊ में भर्ती है। वहीं पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों के स्वास्थ्य टीम द्वारा सैंपल भेजा जाएगा, सभी को चुरथरा कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जाएगा। डॉ.अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed