फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

कोरोना पॉजिटिव अधिवक्ता की आगरा में मौत, जलेसर में दहशत

Thu, 11 Jun 2020 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
corona
जलेसर में हॉटस्पॉट क्षेत्र में सफाई करते कर्मचारी- संवाद - फोटो : ETAH
एटा/जलेसर। कोरोना पॉजिटिव वरिष्ठ अधिवक्ता और घुंघरू-घंटी कारोबारी की आगरा के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इससे कस्बे में दहशत फैल गई। वहीं अधिवक्ता के तीन परिजन ही आगरा अंतिम दर्शन के लिए जा सके। जिले में संक्रमितों की संख्या 51 पर पहुंची। वहीं अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला पंसारियान निवासी अधिवक्ता कैलाश मित्तल बुखार से पीड़ित थे। परिजन उन्हे लेकर आगरा के एसएन में पहुंचे। जहां उसकी कोरोना की जांच हुई। छह मई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। जैसे ही परिजनों की मौत की जानकारी मिली। घर में चीत्कार मच गया। इस दौरान कस्बे में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बाजार बंद हो गया। आगरा अंतिम दर्शन के लिए उनके दो पुत्र व एक नाती गया है।
विज्ञापन

14 दिन के लिए तहसील, रजिस्ट्री कार्यालय बंद
कस्बे में वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत के बाद तहसील में अधिवक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इस दौरान अधिवक्ता संघ ने तहसील और रजिस्ट्री विभाग में ताले डलवाकर कर 14 दिन के लिए बंद करा दिया। अध्यक्ष लायक सिंह यादव, सुनील यादव, डीएस यादव, विष्णु गोपाल दीक्षित, रमेश पाल सिंह, शंकर पाल सिंह, डीके यादव आदि लोग मौजूद रहे। वहीं ऑटो पार्ट्स यूनियन के अध्यक्ष बिल्लू शर्मा, संजय मिश्रा, शरद जैन, नीलेश जैन, शिशुपाल वार्ष्णेय, दिनेश चंद बंसल और मोहन बंसल ने बताया शोक में बाजार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
विधायक संजीव दिवाकर के आवास पर पूर्व एमएलसी पप्पू भैया की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस दौरान मनोज बजरंगी, मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, नरेश ठाकुर, बी एल कुशवाह, रामजस्त्रत्त्ीलाल राजपूत सहित कई लोग मौजूद रहे। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष कपिल गुप्ता रानू व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता ने भी शोक व्यक्त किया।
टूटी मिली बैरिकेडिंग तो होगी कार्रवाई
बृहस्पतिवार को कोतवाल प्रभारी केपी सिंह ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जहां उन्हें तीन जगह बैरिकेडिंग टूटी मिली। उन्होंने नाराजगी प्रकट की और कहा दोबारा बैरिकेडिंग टूटी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
मोहल्ले को कराया गया सैनिटाइज
पालिका द्वारा पूरे मोहल्ले का सैनिटाइजेशन कराया गया। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंस के प्रति जागरूक किया गया। वहीं सफाई कर्मियों ने पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट (पीपीई) किट पहनकर मोहल्ले की सफाई की।

-------------
91 संदिग्धों की रिपोर्ट आई निगेटिव
सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को अलीगढ़ से 91 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने बताया सभी के सैंपल 5 जून को जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed