{"_id":"5ede72438ebc3e907e5a8d29","slug":"corona-etah-news-agr445297736","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के चलते क्वारंटीन सेंटर को बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के चलते क्वारंटीन सेंटर को बदला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अब संदिग्ध मरीजों का नया ठिकाना बनाया गया है। इसे एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिफ्ट किया गया है। रविवार की देर रात को संदिग्धों को इसी स्कूल में भर्ती कराया गया। जीटी रोड पर स्थित डिग्री कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर पर अव्यवस्थाओं का आलम था। आए दिन सेंटर पर मरीजों द्वारा हंगामा किया जाता।
इतना ही नहीं सेंटर पर बिजली, शौचालय सहित अन्य कई समस्याएं थी। अधिकारियों के पहुंचने पर संदिग्धों द्वारा उनसे शिकायत की जाती थी। इसी को लेकर अधिकारियों ने रविवार की रात को संदिग्धों को एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में भर्ती कराया गया।
सोमवार को एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में बने नए क्वारंटीन सेंटर पर संदिग्धों द्वारा हंगामा किया गया। उनका आरोप था कि सेंटर पर टंकी में भरा पानी गर्म हो गया है। सुबह से पीने का पानी नहीं मिला है। भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में कुछ बच्चे सहित अन्य लोग भी पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
संदिग्धों के लिए पानी न होने की जानकारी नोडल अधिकारी डॉ. बीडी घिरौरिया ने सीएमओ को दी। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने ठेकेदार से सेंटर पर पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि डिग्री कॉलेज में बने सेंटर पर कुछ समस्याएं आ रहीं थी। इसके चलते इसको बदल दिया गया है। अब डीपीएस स्कूल को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है।