{"_id":"5ec562e08ebc3e903337049f","slug":"corona-etah-news-agr442703513","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के युवक की आगरा में कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के युवक की आगरा में कोरोना से मौत
विज्ञापन
होली मौहल्ला स्थित मृतक के आवास पर मौजूद अधिकारियों ने परिजनों को क्वारंटीन सेंटर भेजा। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर के होली मोहल्ला निवासी एक युवक की आगरा में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर की तरफ दौड़ पड़ी। मोहल्ला होली निवासी अकील की दो दिन पूर्व तबियत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में पहुंचे।
जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज शुरू कर दिया गया। इस दौरान युवक की कोरोना की जांच कराई गई। रिपोर्ट मंगलवार की शाम पॉजिटिव आई। वहीं बुधवार की सुबह युवक की मौत हो गई। इस दौरान युवक के मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दौड़ लगा दी। सीएमओ अजय अग्रवाल ने बताया कि युवक का पुष्पांजलि में इलाज चल रहा था।
वहीं उसे कोरोना की पुष्टि हुई। युवक के मौत की सूचना मिली है। युवक के शव का आगरा में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर युवक के घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा गया है।
विज्ञापन
युवक का था सैलून
होली मोहल्ला निवासी युवक की शहर के जीटी रोड पर बस स्टैंड के समीप सैलून था। लॉकडाउन के चलते वह बंद चल रहा था। वह लिवर के रोग से पीड़ित था। दो दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर परिजनों से लेकर आगरा गए थे।
होली मोहल्ला को बनाया हॉटस्पॉट
आगरा में युवक की मौत के बाद होली मोहल्ले को प्रशासन द्वारा हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। वहीं, गाइडलाइन के अनुसार मोहल्ले को सीज कर दिया है। इस दौरान मोहल्ले में न कोई आ सकेगा और न ही मोहल्ले से कोई बाहर जा सकेगा। इस दौरान मोहल्ले के लोगों को होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाएगी।
एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा ने बताया मोहल्ले की सारी दुकाने बंद रहेंगी, इसके साथी मोहल्ले में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू करा दिया गया है ।