{"_id":"5ec417188ebc3e903c17eb41","slug":"corona-etah-news-agr442560573","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज में 200 बेड का बनेगा अतिरिक्त कोविड-19 केयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज में 200 बेड का बनेगा अतिरिक्त कोविड-19 केयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में एक और कोविड-19 केयर सेंटर बनना है। इसके लिए एक डिग्री कॉलेज को चयनित किया गया है। जहां 200 बेड का कोविड-19 सेंटर बनाया जाएगा, जबकि जिले में एक डिग्री कॉलेज का चयन 250 बेड के लिए पहले ही कर लिया गया है। वहीं दो सीएचसी को भी कोविड अस्पताल बनाया गया है।
सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि शासन से 200 बेड का अतिरिक्त कोविड-19 केयर बनाने के निर्देश मिले हैं। इसको लेकर सीडीओ मदन वर्मा के साथ कई स्कूलों की पड़ताल की गई। जहां परसोंन स्थित एक डिग्री कॉलेज में व्यवस्थाएं ठीक मिली। सीडीओ ने व्यवस्थाओं को देख डिग्री कॉलेज को ही कोविड-19 सेंटर के लिए चयनित किया है।
उन्होंने बताया अतिरिक्त कोविड-19 केयर सेंटर बनने वाले डिग्री कॉलेज में 200 बेड की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी। इसके लिए सोमवार से तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएमओ ने बताया कि जून व जुलाई में संक्रमण में तेजी आने की संभावना को लेकर शासन से तैयारियां रखने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 एल वन अस्पताल सीएचसी बागवाला 40 व समकक्ष अस्पताल के रूप में चुरथर सीएचसी को 80 बेड के लिए चिह्नित पहले ही किया जा चुका है। इसके अलावा आगरा रोड स्थित डिग्री कॉलेज में भी 250 बेड का कोविड-19 केयर सेंटर बनाया जाएगा।