{"_id":"5ec417178ebc3e90795fff0e","slug":"corona-etah-news-agr442559124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव निकला, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव निकला, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मुंबई से लौटे एक युवक को कोरोना की पुष्टि हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मरीज को एक डिग्री कॉलेज में बने सेंटर पर क्वारंटीन किया गया था। बाद में उसे बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके साथ लौटे तीन अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हो गई।
बागवाला थाना क्षेत्र के गांव ओनघाट निवासी एक युवक मुंबई में नौकरी करता है। लॉकडाउन में वह वहां फंस गया। बीते दिनों ट्रेन चलने पर वह परिजनों सहित दिल्ली पहुंचा। जहां से वह 15 मई को जिले में बस स्टैंड पर पहुंचा। वहां मुंबई से आने की बात सुन रैपिड रिस्पोंस टीम ने सभी को एक डिग्री कॉलेज में बने सेंटर में क्वारंटीन कराया।
जहां से सभी का सैंपल 15 मई को ही जांच के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में इनमें से एक युवक को कोरोना पॉजिटिव निकला, जबकि उसके अन्य तीन साथियों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
15 मई को चार लोग रैपिड रिस्पोंस टीम द्वारा क्वारंटीन कराए गए थे। जहां सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से ओनघाट निवासी एक युवक को कोरोना की पुष्टि हुई। उसे बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वार्ड में अन्य सभी संदिग्धों के सैंपल जांच को दोबारा भेजे जाएंगे।
-डॉ. बीडी घिरौरिया, नोडल अधिकारी क्वारंटीन सेंटर
हॉटस्पॉट से मुक्त
पड़ताल कराई जा रही है, कि यह चारों युवक या इनके संपर्क में आया कोई व्यक्ति गांव में तो नहीं पहुंचा। सीएचसी पर भी सूचना देकर जानकारी करने को कहा गया है। यदि कोई संदिग्ध मिलता है तो गांव को हॉट स्पॉट बनाया जाएगा, अन्यथा नहीं। वहीं हॉट स्पाट गांव बाहनपुर और नगला क्यार को हॉट स्पॉट से मुक्त कर दिया गया है।
-विवेक मिश्रा, एडीएम प्रशासन