फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

बुजुर्ग की भी रिपोर्ट आई नेगेटिव जिला हुआ कोरोना मुक्त

Thu, 14 May 2020 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। नगला क्यार निवासी बुजुर्ग की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आते ही जिला कोरोना मुक्त हो गया। देर शाम बुजुर्ग की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। वहीं, जिला कोरोना से मुक्त होने पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

19 अप्रैल को जिले में कोरोना ने दस्तक दी थी। जहां जलेसर के गांव गणेशपुर निवासी दो व्यक्ति कोरोना वायरस से ग्रसित निकले थे। इसके बाद 24 अप्रैल को 6 व 2 मई को एक व्यक्ति को जिले में कोरोना की पुष्टि हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया था, जहां सभी मरीजों को बागवाला स्थित कोविड-19 में भर्ती कराया गया था। बीते दिनों अस्पताल से 8 मरीजों की छुट्टी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद नगला क्यार निवासी बुजुर्ग पर स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों की निगाहें टिकी थीं। अधिकारियों का कहना था कि बुजुर्ग की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ जाए उसके बाद कुछ निर्णय हो सके। देर शाम जैसे ही बुजुर्ग की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के चेहरे खिल उठे, उन्होंने राहत की सांस ली । इस दौरान देर शाम बुजुर्ग की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया।
बिना लक्षण वाले ही जिले में थे मरीज
जनपद में निकले कोरोना वायरस के मरीज अन्य संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से कोरोना से ग्रसित हो गए थे। कोविड-19 अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया कि किसी भी मरीज में कोई लक्षण नहीं था। मरीज स्वस्थ थे, सिर्फ यह लोग किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण वायरस का शिकार हुए थे।
जिले की किशोरी की अलीगढ़ में हुई थी मौत
सदर तहसील के गांव वाहनपुर निवासी यह किशोरी गंभीर क्षय रोग से ग्रसित थी। उसे यहां से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया था। जहां उसे कोरोना की पुष्टि हुई थी । वही किशोरी की मौत हो गई थी । जबकि विभाग द्वारा उसके शव को गांव भेज दिया गया था।
25 दिन में ठीक हुए 9 मरीज
जिले में कोरोना का पहला केस 19 अप्रैल को आया था, जबकि अंतिम केस 2 मई को आया । इस बीच 9 मरीज कोरोना वायरस से ग्रसित पाए गए। 25 दिन में सभी 9 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह बड़ी कामयाबी है।

जिले में कोरोना की 9 मरीज थे, जिनमें से 8 मरीजों की पहले ही अस्पताल से छुट्टी हो गई थी, जबकि बृहस्पतिवार को 9वें मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। उसे होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। जिला अब कोरोना से मुक्त हो गया है।
-डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed