फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

अब 7 दिन ही रहना होगा फैसिलिटी क्वॉरेंटाइन

Thu, 14 May 2020 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। कोरोना वायरस संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपल जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उन्हें 14 दिन तक क्वारंटीन रहना होता था, लेकिन अब उन्हें फेसिलिटी क्वारंटीन सेंटर में केवल सात दिन ही रहना होगा। नई गाइडलाइन के बाद 35 लोगों को घर जाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

उन कोरोना वायरस संक्रमित को भी राहत मिलेगी, जिनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद तीसरी रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ता था। अब 10 दिन के अंदर उनकी दो रिपोर्ट निगेटिव आईं तो 10 में दिन डिस्चार्ज कर उन्हें होम क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आइसोलेशन और क्वारंटीन की नई गाइड लाइन जारी की है। इससे उन संदिग्धों को राहत मिली है। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद फेसिलिटी क्वारंटीन में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कोरोना के मरीजों को 14 दिनों के बजाय 7 दिन तक की क्वारंटीन सेंटर में रहना होगा। कोविड-19 अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉक्टर सीएल यादव ने बताया कि अगर मरीज को सांस लेने में कोई तकलीफ नहीं है और ऑक्सीजन 95 तक है तो उन्हें होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा जा सकेगा।
35 लोगों को मिलेगा लाभ
स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइन का लाभ एक डिग्री कॉलेज और एक पब्लिक स्कूल में बने क्वारंटी सेंटर में भर्ती 35 लोगों को मिलेगा। यह वह मरीज हैं, जिनकी एक रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। गाइड लाइन के कारण वह 14 दिन से क्वॉरंटीन है।

होम क्वारंटीन में रखना होगा यह ख्याल
- जहां तक संभव हो अटैच टॉयलेट वाले हवादार कमरे में रहें।
- मरीज की देखभाल की जिम्मेदारी परिवार का एक व्यक्ति ले।
- संदिग्ध मरीज व उसके कपड़ों व चादर को छूने से बचा जाए।
- अगर संदिग्ध में कोरोना के लक्षण मिलें तो सभी परिजन घर में 14 दिन के अलग रहें।
- जो भी संदिग्धों से मिलने जाए, वह दो गज की दूरी से बात करें और मास्क लगाए रखे।
- बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और गंभीर रोग से ग्रस्त लोगों से दूरी बनाए रखें।
यह बरतें सावधानी
- साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं, सैनिटाइजर से हाथ साफ करते रहें।
- हर वक्त सर्जिकल मास्क पहने रहें। हर 6 से 8 घंटे में मास्क बदलते रहें।
- खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
होम क्वारंटीन लोगों का सर्विलांस कराया जाएगा। आशा बहू हर तीसरे दिन उनके घर जाकर क्वारंटीन संदिग्ध मरीज के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी जुटाकर रिपोर्ट देंगी।
-डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed