फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

क्वारंटीन सेंटर में खाना तो दूर, लेटने तक की व्यवस्था नहीं

Wed, 29 Apr 2020 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
corona
सकीट में बनाया गया क्वारंटीन सेंटर। - फोटो : ETAH
एटा। सकीट ब्लॉक में मंगलवार को ग्राम प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में चार लोगों के बाहर से आने की सूचना दी। टीम ने चारों लोगों का परीक्षण कर 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया, लेकिन घर में जगह नहीं होने की वजह से इन्हें प्राथमिक विद्यालय में रखा गया। साथ ही इसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को सौंप दी। आरोप है कि यहां सोने और खाने की उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

संदिग्धों का आरोप है कि क्वारंटीन कराने के बाद ग्राम प्रधान ने इनकी देखभाल के लिए न तो खाने और न ही रात को सोने की व्यवस्था कराई। चारों को जमीन पर ही लेटना पड़ रहा है। स्कूल में प्रकाश की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई। ग्राम प्रधान द्वारा खाने की व्यवस्था नहीं करने पर देर रात क्वारंटीप किए गए लोगों ने अपने घर फोन किया, जिसके बाद देर रात को परिजन उन्हें खाना खिलाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों के क्वारंटीन करने की नहीं थी जानकारी
सकीट ब्लॉक में ग्राम पंचायत नगला हमीर में चार लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसकी जानकारी नहीं थी, क्वारंटीन किए गए लोगों की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा दी जाती है, लेकिन वहां से ऐसी कोई खबर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आलोक कुमार प्रियदर्शी, डीपीआरओ
परिवारीजन देकर जाते हैं खाना
ग्राम नगला हमीर में चार लोगों को क्वारंटीन प्राथमिक विद्यालय में किया है, लेकिन दुकानें बंद होने की वजह से उनके सोने के लिए गद्दे, चादर आदि की व्यवस्था नहीं हो पाई। खाना उनके परिवारीजन देकर जाते हैं।
-कल्याण सिंह, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed