{"_id":"5e7a32c98ebc3e76ac0a9610","slug":"corona-etah-news-agr435307297","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के लोगों को कोरोना संक्रमित बताकर अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के लोगों को कोरोना संक्रमित बताकर अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पुलिस ने मंगलवार को परिवार के लोगों को कोरोना संक्रमित बताकर अफवाह फैलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हालांकि बाद में स्वास्थ्य टीम की ओर से पूरे परिवार को आइसोलेट कराया गया। जांच में सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव होने पर राहत की सांस ली गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
कोरोना वायरस की झूठी अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ जिले में पहली एफआईआर थाना जैथरा में दर्ज कराई गई है। थाना व कस्बा जैथरा के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी जंग बहादुर का आरोप है कि मोहल्ला के ही रजनेश ने सीएमओ को फोन करके बताया कि उनके पूरे परिवार के लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।
इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पर गई और सभी को आइसोलेट करके रक्त सैंपल लिया। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जब इस बारे में पूछताछ की गई तो रजनेश ने कहा कि पुलिस व अन्य किसी से कहा तो जान से मार देंगे। जंग बहादुर का आरोप है कि रजनेश की ओर से फैलाई गई झूठी अफवाह की वजह से कस्बा के लोग, शुभचिंतक और रिश्तेदार परिवार से दूरी बनाने लगे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले रजनेश के खिलाफ तहरीर के आधार पर महामारी अधिनियम 1897 धारा 3 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।