फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona death,corona cases,corona cases etah

होम आइसोलेट महिला की मौत, नौ और मिले पॉजिटिव , शहर में कुल 1390 मामले

Mon, 28 Sep 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
corona death,corona cases,corona cases etah
एटा। सोमवार को एक होम आइसोलेट प्रधानाचार्या की मौत हो गई। इसी के साथ जिले में मौत का आंकड़ा बढ़कर 14 पर पहुंच गया। महिला शहर के एक स्कूूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थीं। चिकित्सकों की टीम की देखरेख में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। जबकि जिले में नौ कोरोना पॉजिटिव आए। इससे संख्या बढ़कर 1597 पर पहुंच गई। इसके साथ स्वस्थ मरीजों की आंकड़ा 1390 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी महिला जो इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या हैं रविवार को एंटीजन किट पर कोरोना पॉजिटिव आईं। स्वास्थ्य टीम उनके घर पहुंची और उनकी हालत देख उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती होने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने बताया वह हृदय रोग के साथ-साथ अन्य बीमारियों से ग्रसित भी थीं।
विज्ञापन

रविवार की रात उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों की टीम द्वारा प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं सोमवार को सकीट ब्लॉक के मलावन प्लांट में दो कर्मचारी, निधोलीकलां ब्लॉक के गांव श्यामपुर में एक किशोरी, जलेसर में दो युवती, मिरहची में एक बुजुर्ग व शहर में मेहता पार्क पर एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव आया। इसके अलावा दो अन्य व्यक्ति नोएडा की रिपोर्ट में पॉजिटिव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed