फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Copies were being dictated from outside

बाहर से लिखवाई जा रही थीं कापियां

Wed, 04 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Wed, 04 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
जलेसर में एक ही अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति शासन से कर दी गई है।
विज्ञापन




नगर स्थित एलएस इंटर कालेज पर नकल विहीन परीक्षाओं की धज्जियां उड़ते मिलीं। सामूहिक नकल तो दूर यहां बाहर से लिखी हुई उत्तर पुस्तिकाएं भी मिलीं। बुधवार को सुबह की पाली में पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि की टीम को एक ही अनुक्रमांक की दो कापियां मिलीं। इनमें एक कॉपी छात्रा द्वारा लिखी गई थी। जबकि दूसरी कॉपी बाहर से लिखकर आई थी। इतना ही नहीं जांच के दौरान एक और उत्तर पुस्तिका ऐसी मिली जिसके बीच के पेज निकाल लिए गए थे लेकिन टीम के पहुंचने के चलते बदले नहीं जा सके।
विज्ञापन




मामले पर गंभीर जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया। साथ ही यहां की जिम्मेदारी बाह्य केंद्र व्यवस्थापक को दी है। शिक्षा अधिकारी के अनुसार इस केंद्र पर सामूहिक नकल और बाहर से उत्तर पुस्तिकाएं लिखवाने की शिकायतें मिल रहीं थीं। छापामार कार्रवाई में इसकी पुष्टि भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुन: पैदल पहुंची टीम
साढ़े दस बजे पहुंची डीआईओएस टीम की आहट पाते ही केंद्र पर सब कुछ सामान्य मिला। सुबह 10.35 बजे सचल दल टीम यहां से चली आई। कुछ दूर पर कार खड़ी कर यह लोग पुन: पैदल 10.45 पर केंद्र पर पहुंचे तो यहां का नजारा बदला मिला। जांच में एक ही अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलने पर शिक्षा अधिकारी का माथा ठनका। कॉपियां बाहर से लिखवाने की पुष्टि हुई। एक अन्य कॉपी को भी बदलने की तैयारी थी। इसके अंदर के पेज निकाल लिए गए थे लेकिन बदले नहीं जा सके थे।



एक ही अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलना अतिगंभीर मामला है। बाहर से कॉपियां बदलने की पुष्टि होने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही कार्यमुक्त कर केंद्र पर नए केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। केंद्र को डिबार करने की भी संस्तुति की गई है।
- मनोज कुमार गिरि, जिला विद्यालय निरीक्षक, एटा



कापी लेकर भागा छात्र
एसबीएस इंटर कॉलेज सकरोली केंद्र पर परीक्षा दे रहा हाईस्कूल छात्र इमरान उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया। संकलन के दौरान उक्त की उत्तर पुस्तिका न मिलने पर कक्ष निरीक्षकों व केंद्र व्यवस्थापक के होश उड़ गए। घटना की पुष्टि होने पर शिक्षकों ने छात्र को कॉपी सहित पकड़ लिया। घटना की प्राथमिकी दर्ज करा आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।

 

एक नकलची पकड़ा
हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा में पकड़े गए एक नकलची के साथ ही नकलचियों की संख्या बढ़ गई। सुल्तान सिंह रामसिंह इंटर कालेज भदवास परीक्षा केंद्र पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार ने एक छात्र को नकल करते दबोचा। इसके साथ ही कुल नकलचियों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इनमें हाईस्कूल के 13 व शेष 22 इंटर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed