फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cooperation of political parties sought to add names of characters

Etah News: पात्रों के नाम जोड़ने के लिए मांगा राजनीतिक दलों का सहयोग

Fri, 16 Jan 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cooperation of political parties sought to add names of characters
कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों े प्रतिनि​धियों के साथ बैठक करते एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश।
एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मतदाता सूची में पात्रों के नाम जोड़ने के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि 18 जनवरी को जनपद में विशेष बूथ दिवस मनाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर मसौदा मतदाता सूची पढ़ी जाएगी। फॉर्म–6, 7 एवं 8 पर्याप्त संख्या में प्रत्येक बीएलओ ्के पास उपलब्ध रहेंगे ताकि नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं संशोधन संबंधी कार्य सरलता से किया जा सके। विशेष बूथ दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मुनादी, सूचना प्रसार एवं अन्य माध्यमों का प्रयोग किया जाएगा। सभी पात्र नागरिक अपने निकटतम बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करें तथा अर्हता पूरी होने पर फॉर्म 6 भरकर अपने नाम का पंजीकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशिक अली, भाजपा जिला महामंत्री आशीष राजपूत, प्रदीप गुप्ता भामाशाह, राजेश सरानी, आप प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ राजकुमारी यादव, माकपा के ज्ञान सिंह बघेल, बसपा कोऑर्डिनेटर गजब सिंह, चुनाव कार्यालय से सहायक निर्वाचन अधिकारी केशव देव, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed