फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Contractor dies while get blood in pathology lab

UP: बेटी के घर पिता की बिगड़ी तबीयत...इलाज के लिए ले गया दामाद, पैथोलाॅजी लैब में चढ़ाया खून; माैत पर हंगामा

Mon, 17 Feb 2025 07:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 17 Feb 2025 07:33 PM IST
सार

परिजन खून की तलाश कर रहे थे। तभी एक पैथोलाॅजी लैब में खून की उपलब्धता बताई गई। साथ ही पैथोलाॅजी लैब में ही खून चढ़ाने की भी बात कही। यहां खून चढ़ाने के दाैरान बुजुर्ग की माैत हो गई।

विज्ञापन
Contractor dies while get blood in pathology lab
पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों से जानकारी करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में खून की तलाश कर रहे बीमार ठेकेदार को पैथोलॉजी लैब पर ही रोककर खून चढ़ा दिया गया। इससे ठेकेदार की मौत हो गई। परिजन ने गलत खून चढ़ाने से मौत होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। थाने में तहरीर दी गई है। इसके आधार पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


 

कोतवाली देहात के गांव असरौली निवासी सुनील कुमार ने बताया कि ससुर गोरेलाल (62) निवासी जिपोंद थाना रमपुरा जिला भटिंडा पंजाब लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी बेटी से मिलने आए थे। वह पंजाब में अपने घर के पास ही सब्जी-फल मंडी में ठेकेदारी करते थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि यहां रविवार की सुबह अचानक से ससुर की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उनको लेकर शहर में सुभाष मूर्ति मांग स्थित एक अस्पताल पर लाए। यहां उपचार शुरू हुआ। चिकित्सक ने बताया कि गोरेलाल के शरीर में खून की कमी है। हम लोग उनको लेकर खून की तलाश कर रहे थे।

 
विज्ञापन

बताया कि शाम के समय सुभाष मूर्ति के पास ही एक पैथोलॉजी लैब पर भी पता किया। वहां एक व्यक्ति ने कहा कि हमारे पास खून है और चढ़ा भी हम देंगे। अंदर ले जाकर उसने गलत खून चढ़ा दिया। बताया कि ससुर ने बार-बार कहा कि बेचैनी हो रही है लेकिन, लैब संचालक नहीं माना। 

 

तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर ससुर को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

 

पहले दो बार सील हो चुकी है लैब
इस पैथोलॉजी लैब पर मरीजों की जान से खिलवाड़ का यह कोई नया मामला नहीं है। यहां लापरवाही की शिकायत अक्सर सामने आते रहती हैं। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिलने पर पहले भी इस पैथोलोजी को 2 बार सील किया जा चुका है। रविवार को भी इसकी एक नई शिकायत मिली है। जल्द ही जांच करते हुए इसको फिर से सील कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed