फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Contract roadways bus caught fire, passengers jumped to save their lives

Etah News: अनुबंधित रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Wed, 29 Nov 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 29 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Contract roadways bus caught fire, passengers jumped to save their lives
एटा/अवागढ़। अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला बाधा गांव के पास मंगलवार तड़के रोडवेज की अनुबंधित बस में आग लग गई। बैठे यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। जब तक दमकल मौके पर पहुंची, बस पूरी तरह से जल चुकी थी। बस सुबह सबेरे एटा से यात्रियों को लेकर आगरा के लिए रवाना हुई थी। बस में आग लगने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


एटा-आगरा मार्ग पर फरिहा तिराहे के पास मंगलवार तड़के 4 बजे के करीब एटा डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 82टी 3729 में अचानक आग लग गई। चालक ने बस को जब तक रोका, आग विकराल रूप ले चुकी थी। बस में 6 सवारियां बैठी थी। चालक ने बस को किनारे लगाकर खड़ा कर दिया और नीचे उतरकर यात्रियों से भी उतरने को कहा। इस दौरान यात्री खिड़की से बाहर निकले।
विज्ञापन

चालक जुगेश कुमार रोडवेज बस स्टैंड से आगरा के लिए सुबह 3.30 बजे बस लेकर निकला था। चालक के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। जबकि बस पर परिचालक के रूप में उमेश कुमार तैनात रहे। एआरएम राजेश यादव ने भी अनुबंधित बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। बोले आग लगने की वजह जानने के लिए तकनीकी जानकारों की टीम मौके पर भेजी जाएगी। इसके बाद ही आग लगने का कारण स्पष्ट हो सकेगा। बस में 6 सवारी के साथ चालक और परिचालक थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed