फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Contract driver posted in roadways shot dead

Etah Murder: रोडवेज में तैनात संविदा चालक की गोली मारकर हत्या, बस खड़ी करने के बाद अपने घर जा रहा था

Wed, 23 Oct 2024 12:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 23 Oct 2024 12:28 AM IST
सार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि मृतक का नाम बबलू कश्यप (45) है वह एटा डिपो में एक अनुबंधित बस पर संविदा चालक के रूप में तैनात है। मंगलवार की देर रात बस खड़ी करने के बाद अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Contract driver posted in roadways shot dead
Etah Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत रेवाड़ी मोहल्ला में मंगलवार की देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक एटा डिपो में अनुबंधित बस पर तैनात चालक बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि मृतक का नाम बबलू कश्यप (45) है वह एटा डिपो में एक अनुबंधित बस पर संविदा चालक के रूप में तैनात है। मंगलवार की देर रात बस खड़ी करने के बाद अपने घर जा रहा था। घर से लगभग 60 मीटर पूर्व वीरपाल की चक्की के समीप पहुंचते ही अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गोली क्यों मारी और गोली मारने वाले कौन थे.. यह अभी तक पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर हमने घटनास्थल और मेडिकल कॉलेज दोनों जगह निरीक्षण किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल दो गोली लगना बताया जा रहा है। बाकी स्थित पोस्टमार्टम होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मृतक बबलू कश्यप कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला रेवाड़ी का रहने वाला है। घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed