फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Contempt notice pasted at former MLA's residence

Etah News: पूर्व विधायक के आवास पर अवमानना का नोटिस चस्पा

Thu, 12 Jan 2023 07:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Contempt notice pasted at former MLA's residence
अमृतपुर रघूपुर में सपा नेता के आवास पर नोटिस चस्पा करती पुलिस। संवाद - फोटो : ETAH
जैथरा। थाना क्षेत्र जसरथपुर के ग्राम अमृतपुर रघुपुर में सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पैतृक आवास पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने नोटिस चस्पा किया। उनके पुत्र प्रमोद यादव एवं अनुज रामनाथ सिंह पर अदालत के आदेश की अवमानना करने का आरोप है।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर में रामनाथ सिंह, प्रमोद कुमार निवासी ग्राम अमृतपुर रघूपुर के विरुद्ध दर्ज मामले में इन लोगों ने उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया। स्टे में निर्देश दिए गए थे कि आरोपी मुकदमे की विवेचना में पुलिस का सहयोग करेंगे। थानाध्यक्ष जसरथपुर केके लोधी ने बताया कि आरोपियों ने मुकदमे की विवेचना में न तो सहयोग किया है और न ही कोई बयान दिए हैं। जिसे लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट की अवमानना में कार्रवाई करते हेतु नोटिस चस्पा किए हैं।
विज्ञापन

निजी विद्यालय में विधायक निधि दिए जाने का है मामला
पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह ने अपने छोटे भाई रामनाथ नाथ सिंह के स्कूल में विधायक निधि का रुपया लगा दिया। इसके संबंध में विधायक निधि के दुरुपयोग का मामला थाना जसरथपुर में दर्ज कराया गया था। इसमें आरोपी पूर्व विधायक वर्तमान में जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed