फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Containment Zone

कनटेनमेंट जोन में स्वयंसेवी भी रखेंगे निगरानी

Sat, 01 May 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Containment  Zone
एटा। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं कि निगरानी करने में प्रशासन-पुलिस के संसाधन कम पड़ते जा रहे हैं। ऐसे में स्वयंसेवियों की मदद ली जा रही है। एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स को भी निगरानी के लिए तैयार किया जा रहा है। ताकि होम आइसोलेशन वाले घरों से लोगों की आवाजाही न हो।
विज्ञापन

इस बार पिछले साल की तरह न तो लॉकडाउन किया गया है और न ही कन्टेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग ही की जा रही है। इस कारण होम आइसोलेट होने वाले मरीजों और उनके परिजनों को घर पर रोके रखने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं है। केवल निगरानी के सहारे ही यह व्यवस्था है। यूं तो पुलिस महकमे से कई थाना प्रभारियों से लेकर चौकीदारों तक की ड्यूटी कन्टेनमेंट जोन में निगरानी के लिए लगाई गई है। लेकिन लगातार बढ़ रहे जोन को लेकर चिंता भी बढ़ रही है। ऐसे में निगरानी में पुलिसकर्मियों के सहयोग के लिए स्थानीय स्वयंसेवियों, एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-----------------------
आंकड़ों की नजर से
293 माइक्रो कन्टेनमेंट जोन
135 क्लस्टर कन्टेनमेंट जोन
1554 होम आइसोलेट मरीज
14 थाना प्रभारी
35 उपनिरीक्षक
20 मुख्य आरक्षी
52 आरक्षी
39 होमगार्ड
94 चौकीदार
----------
कन्टेनमेंट जोन की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में योजना तैयार की गई है कि पुलिस के अलावा स्वयंसेवी, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स का भी सहयोग लिया जाए। पूरी सुरक्षा प्रदान कर निगरानी में उनसे काफी मदद मिलेगी। - उदय शंकर सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed