{"_id":"6a29a0bc3ac366ff650de3eb","slug":"container-found-stuck-in-fields-near-bhikhpur-etah-news-c-174-1-mnp1003-160902-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भीखपुर के पास खेतों में फंसा मिला कंटेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भीखपुर के पास खेतों में फंसा मिला कंटेनर
Wed, 10 Jun 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो 9 कुसमरा क्षेत्र में भीखपुर के पास खेतों में फंसा कंटेनर। संवाद
कुसमरा। क्षेत्र के ग्राम भीखपुर के निकट बुधवार की सुबह ग्रामीणों को एक लावारिस कंटेनर चालू स्थिति में खेतों के पास फंसा हुआ मिला। संदिग्ध हालत में खड़े वाहन के पास जब ग्रामीण पहुंचे तो उसका चालक मौका पाकर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कंटेनर की बारीकी से छानबीन की, तो अंदर कुछ बरामद नहीं हुआ।
कंटेनर की तलाशी के दौरान मौके पर खून से सना हुआ एक नुकीला डंडा भी बरामद हुआ है। इससे ग्रामीणों की आशंका को और बल मिला है। ग्रामीणों के अनुसार यह कंटेनर क्षेत्र से गोवंश को लादकर ले जाने के लिए ही आया था लेकिन बुधवार सुबह खेतों के पास रास्ता खराब होने के कारण वहीं फंस गया। खुद को घिरा देख और गाड़ी फंसती देख चालक ट्रक को चालू हालत में ही छोड़कर भाग गया।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण अंचल में आए दिन देर रात और तड़के संदिग्ध कंटेनरों और ट्रकों की आवाजाही रहती है। इससे क्षेत्र में गो-तस्करी का जाल फैलने की आशंका बनी हुई है। किशनी थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में एक लावारिस कंटेनर बरामद होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। वाहन को कब्जे में लिया गया है। गहनता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट