{"_id":"6a63a2f540d6e3d6f708f5a2","slug":"construction-of-a-1350-meter-road-to-be-undertaken-at-a-cost-of-13-crore-etah-news-c-163-1-eta1003-153905-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 1.3 करोड़ की लागत से होगा 1350 मीटर सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 1.3 करोड़ की लागत से होगा 1350 मीटर सड़क का निर्माण
Fri, 24 Jul 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
निधौलीकलां मार्ग से ग्राम नहचलपुर तक नव निर्मित सड़क का फीता काटकर शुभारंभ करते मारहरा विधायक
मिरहची। मारहरा विधानसभा क्षेत्र के निधौलीकलां मार्ग पर अरथरा नहर पुल से नहचलपुर गांव को जाने वाले 1350 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण एक करोड़ तीन लाख रुपये से किया जाएगा। मार्ग के निर्माण के लिए मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी ने बृहस्पतिवार को फीता काटकर एवं भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।
लोकार्पण के समय नहचलपुर और आस-पास के ग्रामीणों ने विधायक वीरेंद्र लोधी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। लोगों ने बताया बारिश के मौसम में सड़क से गुजरना बहुत मुश्किल होता है। सड़क कीचड़ और जलभराव हो जाता है, दूसरा कोई रास्ता न होने पर स्कूल जाने के लिए बच्चों को परेशानी होती थी। लोकार्पण के समय मौजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कहा गुणवत्ता के साथ सड़क का निर्माण किया जाएगा। समारोह में क्षेत्र के अनेक प्रधान, किसान और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।