फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Construction done even after stay order, beaten for stopping

Etah News: स्टे ऑर्डर के बाद भी किया निर्माण, रोकने पर पीटा

Sun, 15 Dec 2024 04:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 15 Dec 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
Construction done even after stay order, beaten for stopping
एटा। थाना रिजोर के गांव जीसुखपुर उर्फ नगला बरी में निर्माण कार्य को लेकर विवाद हो गया। न्यायालय के स्टे ऑर्डर के बाद भी कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने पर पीटने का आरोप है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि गांव में हमारी आबादी की भूमि का विवाद चल रहा था। इस पर कोर्ट के माध्यम से हमने 12 दिसंबर को स्टे लिया था। आदेश की एक प्रति थाने में भी पहुंचा दी। इसके बाद भी आरोपी शनिवार को वहां अतिक्रमण करते हुए निर्माण कराने लगे। मुख्य रास्ते को बंद कर रखा था। विरोध करने पर आरोपी गालियां देने लगे। घर में घुसकर भतीजे विनोद को इतना मारा कि वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हम मेडिकल कॉलेज आए। यहां उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी जेपी अशोक ने बताया कि पारिवारिक मामला है। प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है, स्टे नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के वापस आने के बाद विवाद हुआ है। सीओ सकीट कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed